हरिद्वार

देश में हिन्दू धर्म के लोगों को खतरा है:रूपेंद्र प्रकाश:देखे वीडियो

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने पार्लियामेंट में धर्मांतरण विधेयक पास कर कानून बनाने की मांग की। देहरादून स्थित एक कॉलेज में दिए गए खाने को लेकर भी सवाल उठाए।
अवधूत मंडल आश्रम में प्रेस वार्ता करते हुए रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में हिन्दू धर्म के लोगों को खतरा है। बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म के लोगो का धर्मांतरण किया जा रहा है। धर्मांतरण बहुत गंभीर मुद्दा है। केरल में बड़ी संख्या में धर्मांतरण किया गया है। कई इस्लामिक देशों की दृष्टि भारत पर बनी है। वो पेट्रो डॉलर के माध्यम से देश के लोगो का धर्मांतरण करने में लगे हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में दो हिन्दू युवतियों के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण की घटना निंदनीय है। आरोप लगाया कि दारुल उलूम देवबंद इस काम में जुटा हुआ है। वहाँ के जमात के लगभग 200 संगठन काम कर रही है। देश में पश्चिम के कई राज्यों में बड़ी संख्या में धर्मांतरण किया जा रहा है। इस पर रोक लगना जरूरी है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button