अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा अभियान’: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज द्वारा प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व सैकड़ों छात्र-छात्र को तिरंगा झण्डा किया वितरित 

एस एम जे एन महाविद्यालय द्वारा किया गया हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन

हरिद्वार/राजीव कुमार

एस एम जे एन कालेज में आज श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व काॅलेज प्रबन्ध समिति, काॅलेज प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार द्वारा द्वारा शौर्य दीवार पर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया । आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा के अन्तर्गत शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज द्वारा तिरंगे झन्डा वितरित किये गये।

इस अवसर पर श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने हर घर तिरंगा पैदल यात्रा का नेतृत्व किया। श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति ने अपने सम्बोधन में कहा कि ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान को पूरे देश में फैलाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है, जो सम्मान का प्रतीक है। आज हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज देश के प्रत्येक कौने-कौने में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिससे हर उम्र के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं तथा पूरा भारत वर्ष तिरंगामय हो रहा है। श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी ने सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा उन समस्त वीरों की याद दिलायेगा जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज का स्वपन देखा था। श्रीमहन्त ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान बन चुका है। आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से यह जान सके कि इस तिरंगे के लिए अमर शहीदों ने विगत शताब्दी में कितने बड़े बलिदान दिये हैं।

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन के महत्व से परिचित करायेगा और इसके साथ-साथ उन्होंने युवाओं से अपील भी की वे अपने फेसबुक अथवा वाट्स ऐप पर अपने घर की तिरंगा मय तस्वीर को अवश्य अपलोड करें जिससे जिससे में यह संदेश जाये कि हमारे महाविद्यालय के युवाओं में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति कितना उत्साह है। तिरंगा यात्रा का संयोजन डॉ सुषमा नयाल, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ मोना शर्मा, डॉ यादवेन्द्र सिहं , श्रीमती रिचा मिनोचा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा काॅलेज परिसर से प्रारम्भ होकर गोविन्दपुरी, चन्द्राचार्य, विवेक विहार होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत जगह जगह पर यात्रा रोक कर किया गया। स्वागत करने वालों में यूको बैंक से उप प्रबन्धक मोनिका, अभिषेक, नीलम आदित्य एवं वीणा उत्तरांचल पजांबी समाज से सुनील कुमार अरोड़ा, राम अरोड़ा, प्रदीप कालरा, नागेश वर्मा, ललित वर्मा, हरेन्द्र सिह उप्पल जगदीश लाल पाहवा, डॉ विशाल गर्ग एवं ललित नैय्यर आदि प्रमुख रहे।इस अवसर पर काॅलेज के प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रूचिता सक्सेना, यादवेन्द्र सिंह, पूर्णिमा सुन्दरियाल भव्या भगत, साक्षी गुप्ता, श्रीमती हेमवती, होशियार सिंह चौहान, संजीत कुमार, सुशील कुमार, शिवप्रसाद, मोनूराम सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक, कर्मचारी व महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button