कारोबारहरिद्वार

कोरोना काल मे कर्फ्यू से आम व्यापारी हुआ त्रस्त, रखा मौन व्रत,जानिए पूरी खबर

हरिद्वार।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई के आवाहन पर शहर व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में मौन उपवास रख कर प्रदेश सरकार को अपनी भावनाओं और अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए दूसरे चरण में अपनी बात मौन उपवास रखकर पहुंचाने का प्रयास किया। कोरोनाकाल में जिस तरह छोटे बड़े व्यापारियों का व्यापार बंद हो रहा है और समस्त व्यापारी आर्थिक रूप से बहुत परेशान है। कई बार स्थानीय विधायकों जनप्रतिनिधियों व मुख्यमंत्री को अवगत कराने के बाद भी व्यापारियों को राहत ना देना बहुत ही निंदनीय है।

समस्त व्यापार जगत आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है जिस कारण व्यापारियों में काफी रोष है इस संदर्भ में 1 जून को समस्त जिले के व्यापारियों ने जगह-जगह थाली बजाकर प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया था, उसी क्रम में दूसरे चरण में व्यापारियों की समस्याओं के लिए सरकार को जगाने के लिए आज 2 जून को हरकीपौडी पर 1 घंटे का उपवास रख रोष व्यक्त किया गया, और मांग की अगर प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का कोई संज्ञान लेकर आर्थिक मदद नहीं की तो व्यापार मंडल एक बड़ा आंदोलन चलाएगा जिसमें सरकार को व्यापारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए मजबूर किया जाएगा।
आज मौन उपपास का कार्यक्रम जिला व्यापार मंडल के आवाहन पर शहर व्यापार मंडल ने शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी व शहर महामंत्री राजीव पाराशर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया जिसमें जिलाध्यक्ष श्री सुरेश गुलाटी जिला महामंत्री संजीव नैयर, शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, सह संयोजक राजकुमार गुप्ता युवा प्रदेश सचिव विजय शर्मा महामंत्री विक्की आडवाणी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा, चन्द्र शेखर कुर्ल, विष्णु शर्मा, राजू बक्शी, हनी शर्मा, अनिल पुरी, वीरेंद्र बल्ली, राहुल शर्मा, अमित गुप्ता, विपिन शर्मा, मदन गोपाल तलवार, अनिल गुप्ता, नवीन, वेयर अरोड़ा, अंकित महेश्वरी, शुभम गोयल, गौरव सचदेवा, अनूप गोयल, मनोज चौहान, जसवंत रेजा, सूरज शर्मा, विजय शर्मा, राम अरोड़ा, राघव मित्तल, मोहित, राजू मनोचा, आनंद भट्ट, उदित शर्मा, अरविंद कुच्छल, रामायण जी यादव, धीरज जहां, दीपक बच्ची, हनी शर्मा, अमित अग्रवाल, विनीत खंडेलवाल, आशीष जैन, अश्वनी शर्मा, पंकज जोशी, अभिनव जमदग्नि, अश्वनी विश्नोई, आहूजा, विशाल गुप्ता, कमल त्यागी, राघव मित्तल, संगीत मदान, विकास चौहान आदि मौजूद थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button