उत्तराखंडहरिद्वार

भगवान चंद्राचार्य ने फैलाया ज्ञान का प्रकाश: महंत दामोदर दास

शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई उदासीन जगद्गुरु श्रीचंद्र जयंती महोत्सव

चंद्राचार्य चौक से धूमधाम से निकली शोभायात्रा

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की ओर से तीन दिवसीय उदासीन जगद्गुरु श्रीचंद्र जयंती महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। पहले दिन 528 वें जयंती महोत्सव पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। चंद्राचार्य चौक से शोभायात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई अखाड़े में पहुंचकर संपन्न हुई। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया।


चंद्राचार्य चौक पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज,मुखिया महंत भगतराम,कोठरी महंत दमोरदास ने किया भगवान गणेश का पूजन ततपश्चात अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष (महानिर्माणि) श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज,नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने शोभायात्रा को हरीझंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वही शोभायात्रा में भव्य झाकियों के लोगो ने किए दर्शन और संतों महंतो पर पुष्प की वर्षा की। जगह जगह लोगों ने यात्रा में शामिल संत महंतो को मिठाई वितरण कर जलपान कराया।इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज ने कहा श्रीचंद्र भगवान ने समाज में अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर मानव समरसता का वातावरण बनाया। उनके आदर्शो पर चलकर संत समाज लोक कल्याण के कार्य कर रहा है। भगवान श्रीचंद्र संत समाज के प्रेरणास्रोत थे।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी भगत स्वरूप, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, संजय महंत,भक्त दुर्गादास,महंत श्याम दास,महंत जयेंद्र मुनि, महंत प्रेमदास, महंत गोविंद दास, महंत दर्शन दास, महंत जोगेंद्र मुनि,महंत मुरली दास, महंत निरंजन दास, महंत बलवंत दास, महंत दामोदर शरण,समाजसेवी भूपेंद्र कुमार,आशुतोष शर्मा,सुनील प्रजापति,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button