जल कलश यात्रा मुरादाबाद के लिए रवाना
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201125-WA0142.jpg)
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2020/11/screenshot_20201119_0833558379809497300699232-1024x519.jpg)
: निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर से पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए जल कलश यात्रा को श्रीमहंत रविंद्रपुरी और अपर मेलाधिकारी ने किया रवाना
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201125-wa01418442465483417029288-1024x577.jpg)
हरिद्वार।
गंगोत्री धाम से जल कलश यात्रा के निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पहुंचने के बाद बुधवार को मुरादाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2020/11/screenshot_20201119_083720424028143979680660-931x1024.jpg)
श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर से पूजा अर्चना कर विधि विधान से जल कलश को मंदिर से उठवाया। इसके बाद श्रीमहंत और अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने कलश यात्रा को रवाना किया।
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201125-wa01333187663893864524843.jpg)
बीते मंगलवार को गंगोत्री धाम से जल कलश लेकर रावल शिवप्रकाश हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर पहुंची थी।
![](https://lakshyaharidwar.com/wp-content/uploads/2020/11/img_20201125_1124343528218446292628047-1024x578.jpg)
मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि गंगोत्री धाम से 15 नवंबर को गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर कलश यात्रा चली थी। 30 नवंबर को नेपाल पशुपतिनाथ पहुंचने के बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा। डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भी कलश यात्रा में शामिल संत व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमहंत राम रतन गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत किशोर पुरी, महंत अंबिका पुरी, दिगंबर बलवीरपुरी, दिगंबर राजपुरी, महंत रविपुरी, पदम् नारायण गिरि, महंत डोंगर गिरि, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सूरी, संदीप अग्रवाल, सुंदर राठौर, अर्जुन, मनोज मंत्री, आदि शामिल रहे।