Haridwar News भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को हरिद्वार मेयर पद के लिए भाजपा नेता सुनील प्रजापति ने सौंपा आवेदन पत्र
पूर्व में हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल को लिए मेयर पद के लिए आवेदन पत्र दे चुके है
हरिद्वार। आगामी हरिद्वार नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता सुनील प्रजापति ने हरिद्वार मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सुनील प्रजापति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को औपचारिक रूप से मेयर पद के लिए आवेदन पत्र सौंपा, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।
प्रजापति की दावेदारी उस समय सामने आई जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार पहुंचे थे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता सुनील प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।
मेयर पद की दावेदारी के लिए आवेदन पत्र सौंपने के बाद सुनील प्रजापति ने कहा कि वह हरिद्वार के विकास और जनसेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं। उनका उद्देश्य शहर को आधुनिकता और समृद्धि की दिशा में ले जाना है। प्रजापति ने यह भी कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वह हरिद्वार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनील प्रजापति की दावेदारी को गंभीरता से लिया और कहा कि पार्टी सभी योग्य उम्मीदवारों पर विचार करेगी। भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की।
प्रजापति की इस दावेदारी से हरिद्वार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा आगामी मेयर चुनावों में किसे उम्मीदवार बनाती है।
पूर्व में हरिद्वार के भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल को लिए मेयर पद के लिए आवेदन पत्र दे चुके है
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,मेयर पद के दावेदार सुनील प्रजापति,वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद मिश्रा, पंडित अधीर कौशिक, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह डॉ विनोद कुमार बृजमोहन शर्मा, संदीप कुमार कुलदीप शर्मा देशराज राठौर अमित जौहरी प्रवीण कुमार आदित्य प्रजापति आनंद प्रजापति मनोज मेहता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।