उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

श्री भोलागिरी आश्रम में जबरन घुसे लोगों ने की मारपीट, पुलिस को दी तहरीर



हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर रोड़ स्थित श्री भोलानंद आश्रम में आज जबरन कई लोग घुस आए। आरोप है कि लोगों ने आश्रम के सेवादारों से मारपीट भी की और आश्रम की अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। आश्रम के सचिव ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।



श्री भोलानंद आश्रम के सचिव दिगंबर राज गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे 30 से 35 लोग जबरन आश्रम में घुस आए थे। आश्रम पर कब्जा करने की नीयत से उन्होंने कार्यालय का ताला तोड़ा और वहां रखी अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। आश्रम के अन्य संतो और सेवादारों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दिगंबर राज गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि इनमें से कई लोगों को वो पहचानते है और आशंका जताई कि भविष्य में भी वो अपराधिक कृत्य कर सकते हैं। लिहाजा उन्होंने मांग की है कि इन लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


वही शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस को इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button