उत्तराखंडहरिद्वार

22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बीएमएल गुंज्याल ने जीता बालिका वर्ग का खिताब

 

हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में दिन-रात चले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला डीएवी पब्लिक स्कूल और बीएमएल गुंज्याल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अंत तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीएमएल गुंज्याल ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 43-42 के बेहद करीबी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी रहे। मुख्य अतिथि शिशुपाल सिंह नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। नियमित अभ्यास और अनुशासन के माध्यम से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार कर सकते हैं।

सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत और लगन जरूरी है।

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रतियोगिताएं उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

इस अवसर पर शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, आनंद सागर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अर्ष नैय्यर, अभिनव मोदी, मोनू नैय्यर, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावकों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button