उत्तराखंडहरिद्वार

व्यापारियों की एकजुटता से मजबूत होगा व्यापार : मदन कौशिक

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर करेंगे प्रयास : ओमप्रकाश जमदग्नि

श्री गंगा व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में श्री गंगा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे अतिथियों का व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि व्यापारियों का शहर की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से ही संगठन मजबूत होता है और उनकी आवाज प्रभावी ढंग से सामने आती है।

दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि संगठन को सभी व्यापारियों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

समारोह में श्री गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकल राठी और महामंत्री पूरण पांडेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ बाजारों में बेहतर व्यवस्था और आपसी समन्वय के लिए संगठन लगातार काम करेगा।

इन्होंने ली शपथ

अध्यक्ष विकल राठी, उपाध्यक्ष राकेश जमदग्नि, राजेश पुरी, बोबी, गणेश थपलियाल, वीरेंद्र गोस्वामी और सौरभ गुप्ता, महामंत्री पूरण पांडेय, संगठन मंत्री विकास गुप्ता, प्रचार मंत्री ममता पुरी और कोषाध्यक्ष देव माहेश्वरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर और संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के विनोद कुमार मिश्रा, रविंद्र उदासी, कमल पटेल और डॉ. दिनेश जैन सहित श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, प्रदेश सचिव कमल बृजवासी, विजय शर्मा, राजेश पुरी,नरेंद्र ग्रोवर,राजन सेठ ,जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, उपाध्यक्ष नागेश वर्मा,जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, पंकज शर्मा, विपिन शर्मा, और सन्नी राणा आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button