उत्तराखंडहरिद्वार

रामानंद इंस्टीट्यूट में वित्तीय साक्षरता और निवेश जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित

 

हरिद्वार, रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में सेबी (SEBI) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के सहयोग से “इन्वेस्टर अवेयरनेस एंड फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सेबी स्मार्ट ट्रेनर डॉ. निप्रेंद्र शर्मा ने छात्रों को वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बचत के महत्व, सही वित्तीय नियोजन और भविष्य में स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से सुरक्षित एवं समझदारी से व्यापार करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों में अभूतपूर्व उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों और उनके उत्साह को देखते हुए 1 घंटे का यह प्रस्तावित कार्यक्रम बढ़कर 2 घंटे तक चला। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों के सभी संशयों का सरलता से समाधान किया।

संस्थान के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी जी महाराज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संदेश देते हुए कहा कि संस्थान समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, ताकि छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान मिले, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और बाहरी वित्तीय नियोजन की बारीकियों की भी बेहतर समझ हो सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्वप्निल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ० मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, प्राचार्य सूरज राजपूत, प्राचार्य डॉ० कुसुम लता, डॉ० ज्योति सिंह, संकल्प, वैशाली, गरिमा, शगुन, मनीषा, कीर्ति, मितांशी आदि शिक्षक एवं छात्रगण उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button