उत्तराखंडहरिद्वार

श्री पंचायती हसमुख अखाड़े में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार। श्री पंचायती हसमुख अखाड़े में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़े के संयोजक विनोद मिश्रा, अध्यक्ष पंकज शर्मा और महामंत्री भोमेश श्रीकुंज ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अखाड़े की ओर से पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

संयोजक विनोद मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि देश की तरक्की और मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उन्होंने सभी से देश की एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया।

महामंत्री भोमेश श्रीकुंज ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर विनोद मिश्रा, पंकज शर्मा, वीरेंद्र गुलेरिया, रविन्द्र ठाकुर, सचिन चौधरी, भोमेश श्रीकुंज, संजय मखीजा, राजेश चौधरी, रवि चौधरी, एकांत कपिल, तुषार कपिल, निशांत सचदेवा, गौरव सचदेवा, अजय गिरी, मोहित अरियाल, नमन शर्मा, विराट सिंह, सनी राणा, विवेक गुप्ता, अरुण सिंह, चेतन देव, तुषार गुरुंग, सिद्धार्थ द्विवेदी, रवि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button