उत्तराखंडहरिद्वार

अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंबरीश कुमार हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाले जननेता रहे। उनके सिद्धांत और संघर्ष आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना और जीवनभर आम लोगों के मुद्दों के लिए संघर्ष किया। डॉ. संजय पालीवाल और वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि उनकी सादगी, सहज व्यवहार और कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती थी।

जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बालियान ने कहा कि अंबरीश कुमार लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे और उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की राजनीति की। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश महासचिव अवधेश पंत ने कहा कि उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संतोष चौहान ने उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि समाज उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता। ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि अंबरीश कुमार का जीवन जनसंघर्ष, सामाजिक सरोकार और आम जनता के हितों के लिए समर्पित रहा, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया।

इस अवसर पर महंत जगजीत सिंह शास्त्री, इसरार सलमानी, सोम प्रकाश गुप्ता, प्रियवंदा, गोपाल नारसन, इरफान अंसारी, योगी रजनीश कुमार, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरुण व्यास, पार्षद सोहित सेठी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, सुनील कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, नईम अख्तर कुरैशी, मुकुल जोशी, अशोक शर्मा, सुंदर मनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, नंदन शाह, योगेश त्यागी, मुकेश त्यागी, राजेंद्र चौटेला, सुरेंद्र तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, ओम मलिक, करण सिंह राणा, अरुण प्रकाश राघव, नवीन सेंस, पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अजय शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, अशोक गुप्ता, उत्कर्ष वालिया, प्रदीप कुमार, महेश दास, गुलबीर सिंह, मनीष गुप्ता, रामबाबू बंसल, दीपकमणि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय अंबरीश कुमार के आदर्शों पर चलने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button