उत्तराखंडहरिद्वार

केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

हरिद्वार। कनखल स्थित एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था केरियर्स360 ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय विद्यालय रैंकिंग में विद्यालय को एएए (ट्रिपल ए) ग्रेड प्रदान किया है। इस सम्मान से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

केरियर्स360 द्वारा विद्यालयों का मूल्यांकन विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षकों की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण पद्धति और समग्र शैक्षणिक वातावरण जैसे विभिन्न मानकों पर किया गया।यह सूचनाएं स्कूल वेबसाइट, स्कूल रिकॉर्ड, समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों तथा सीबीएससी के कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ‘चैट जेपीटी तथा ग्रोक’ जैसी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से प्राप्त जानकारी से ही संभव है।इन सभी कसौटियों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को यह सम्मान मिला है।

विद्यालय के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत, समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है तथा भविष्य में भी इसी दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना विद्यालय की प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रबंधन को दिया।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button