उत्तराखंडहरिद्वार

21 जुलाई को हरिद्वार में होगा भाजपा का ‘आम उत्सव’, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यकर्ताओं और किसानों से संवाद

 

आशीष शर्मा

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जगजीतपुर में शनिवार को जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर आयोजित होने वाले ‘आम उत्सव’ एवं किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं के आम उत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इस तरह का विशाल आयोजन पहली बार होने जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान, समर्पण और संगठन की शक्ति का उत्सव है। मुख्यमंत्री हमेशा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं और इसी भावना के साथ वे उनसे सीधे संवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि आम उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। साथ ही किसानों के साथ भी संवाद करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, रितु ठाकुर, अमरीश सैनी, प्रीति गुप्ता, सीमा चौहान, धर्मेंद्र चौहान, एजाज हसन, अरविंद कुशवाहा, राजीव भट्ट, लोकेश पाल, कमल प्रधान, राकेश सैनी, सुशील पवार, रीता सैनी, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, मनोज शर्मा, बिंदर पाल, शिवम त्यागी, अंकुर पालीवाल, देवेश वर्मा, अनुज त्यागी, प्रमिला, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button