उत्तराखंडहरिद्वार

किसानों की समस्याओं पर राष्ट्रीय अधिवेशन में मंथन, सरकार को सौंपा जाएगा ज्ञापन

 

हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अलकनंदा मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर व्यापक चर्चा की गई। अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान प्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किसानों के समक्ष मौजूद चुनौतियों को उठाते हुए कहा कि आज भी किसान पानी, बिजली, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इस तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान कृषि क्षेत्र की बढ़ती लागत, सिंचाई संकट, बिजली आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं तथा किसानों के आर्थिक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। शिविर में किसानों से प्राप्त सुझावों और मांगों को संकलित कर एक ज्ञापन तैयार किया जाएगा, जिसे समापन अवसर पर प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का अन्नदाता आज भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे की रणनीति तय कर व्यापक आंदोलन पर विचार करेगा।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button