हरिद्वारउत्तराखंडसीएम उत्तराखंडस्वास्थ्य

नितिन गौतम बने ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 

हरिद्वार। श्री गंगासभा के अध्यक्ष नितिन गौतम को उत्तराखंड सरकार द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। उनकी नियुक्ति पर सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

नितिन गौतम लंबे समय से सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने छात्र जीवन से ही संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा बजरंग दल में जिला संयोजक एवं प्रांत सह संयोजक तथा विश्व हिंदू परिषद में लंबे समय तक जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाया। गौ सेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान देते हुए गौ सेवा विभाग के प्रांत प्रमुख के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे श्री गंगासभा के अध्यक्ष के रूप में गंगा एवं सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन गौतम ने अपनी नियुक्ति पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने के लिए समिति के माध्यम से सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बेहतर अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति को संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button