हरिद्वार। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) का नया सचिव नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उनकी नियुक्ति के बाद प्रशासनिक और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रत्यूष सिंह इससे पूर्व हरिद्वार में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हरिद्वार में कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों का सफल संचालन किया था तथा जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि वह हरिद्वार की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं।
गौरतलब है कि एचआरडीए के सचिव रहे मनीष सिंह का दो दिन पूर्व ही शासन द्वारा स्थानांतरण किया गया था। उनके स्थान पर अब प्रत्यूष सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।



