


हरिद्वार, संवाददाता।
उत्तरी हरिद्वार में बुधवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने श्रीराम स्किल एंड लर्निंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री कौशिक से इंस्टीट्यूट के बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। साथ ही मंत्री कौशिक ने बच्चों को मेहनत से सफलता मिलने का मूलमंत्र दिया।
बुधवार को उत्तरी हरिद्वार के छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए राकेश कुमार ठाकुर ने स्किल एंड लर्निंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत की। क्षेत्र के बच्चों को इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने के लिए रानीपुर मोड़ आदि क्षेत्र में पहुंचना पड़ता है। इसके लिए बच्चों की करीब 10 किलोमीटर आवाजाही करनी पड़ती है। लेकिन उत्तरी हरिद्वार में इंस्टीट्यूट खुलने के बाद बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बच्चें क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। संचालक आशीष ठाकुर ने बताया कि इंस्टीट्यूट में बच्चों को प्रोग्रामिंग एंड कोडिंग, सॉफ्ट स्किल एंड पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, डिजिटल डिजाइन एंड मल्टी मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टो करेंसी एंड ब्लॉक चेन, कंप्यूटर कोर्स, एकेडमिक कोचिंग, प्रैक्टिकल लर्निंग, सर्टिफिकेशन कोर्स आदि की सुविधा मिलेगी। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इंस्टीट्यूट का लाभ क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा। ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने बताया कि इंस्टीट्यूशन में कक्षा एक से 12 तक सभी शिक्षण बोर्ड के बच्चों को कोचिंग मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने कहा कि क्षेत्र ने इंस्टीट्यूट के शुभारंभ से बच्चों को बड़ी सुविधा होगी। बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर के विषय में मार्गदर्शन मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी जुगरान, सुनील जुगरान, ग्राम पंचायत सदस्य प्रीति बहुखंडी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, रविंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, ललित शर्मा, विनोद मिश्रा, पंकज शर्मा, तुषार कपिल, भूमेश शर्मा,अमित शर्मा,प्रमोद कुमार,प्रमोद गिरि,श्रवण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
…….


