उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला वाहिनी ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

Table of Contents

भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं त्यौहार-नरेश रानी गर्ग

 

haridwar news  वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला वाहिनी ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत संगीत से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज की बधाई देते हुए महिला वाहिनी की सरंक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि व्रत उत्सव व त्यौहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। हरियाली तीज महिलाओं का उत्सव है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती के निमित्त व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु व परिवार के लिए मंगल कामना करती हैं।

haridwar news अध्यक्ष निधि बंसल व महामंत्री प्रीती अग्रवाल ने कहा कि संस्कृति एवं परंपरा को दर्शाने वाले तीज पर्व को महिलाएं प्रतिवर्ष उत्साह के साथ मनाती चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी परंपरांओं का पालन करना चाहिए। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किया जाना जरूरी है। महिलाएं समाज के उत्थान में विशेष भूमिका निभाती हैं। तीज पर्व महिलाओं के सशक्तिकरण को भी दर्शाता है। आदि अनादि काल से तीज पर्व हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाता है। वैश्य समाज महिला वाहिनी की सदस्य लगातार महिलाओं के उत्थान में अपना योगदान देती चली आ रही हैं। महिलाएं संगठित होकर समाज उत्थान में अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं।

इस अवसर पर गौरी गर्ग, वंशिका गर्ग, रूचि, शालू गर्ग, अलका अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, प्रतिमा अग्रवाल, वंदना गुप्ता, कृतिका बंसल, वर्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button