उत्तराखंडहरिद्वार

haridwar news महिला विद्यालय डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया 77वां स्वतन्त्रता दिवस

haridwar news महिला विद्यालय डिग्री कालेज , सती कुण्ड कनखल, हरिद्वार में 77वां स्वतन्त्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा० अशोक शास्त्री, द्वारा वीणा शास्त्री, प्राचार्या प्रो० गीता जोशी, डा) अल्पना शर्मा के नेतृत्व में समस्त प्राध्यापिकाओं व शिक्षणेतर कर्मचारियों ने झंडा फहराया। छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों को गाकर राष्ट्र के प्रति भारत को और अधिक बढ़ावा दिया। यू०जी०सी० निर्देशित कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश एवं हर पर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी ने झंडे के साथ फोटो खिंचवाई। महाविद्यालय की सचिव डा. वीणा शास्त्री जो की महाविद्यालय की सबसे वरिष्ठ सदस्या है ने आजादी के दौरान राष्ट्र की स्थिति एवं विभिन्न पड़ोसी देशों के साथ हुये विवाद के उपरान्त भारत ने अपने आप को सशक्त रूप से किस तरह उभारा, उसकी प्रशंसा की। डा0 अशोक शास्त्री ने आने वाली छात्राओं के पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सरकार के किए प्रयासों की चर्चा की एवं प्राध्यापिकाओं को छात्राओं के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया। प्राचार्या प्रो० गीता जोशी ने विविधता को संजोकर, विकास के मार्ग पर बढ़ते भारत के मार्ग में आने वाली बाधाओं का निराकरण कैसे किया जाय, पर अपने विचार प्रकट किये। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डा अल्पना शर्मा के द्वारा किया गया। फैशन डिजाइनिंग के दूसरे बैच की छात्रा हेमन्ती पाण्डेय, राखी एवं दो अन्य छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापिकाये व शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button