कारोबारहरिद्वार

धर्मेन्द्र विश्नोई बने शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष


धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में हुआ ऊर्जा का संचार-राजीव शर्मा
हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिवालिक नगर स्थित एक होटल में आयोजित व्यापार मण्डल की बैठक में राहुल शर्मा को युवा व्यापार मण्डल का जिला उपाध्यक्ष, जुनेद खान को जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष व शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के संरक्षक राजीव शर्मा ने कहा कि धर्मेन्द्र विश्नोई लगातार व्यापारियों के हितों में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। सुनील कुमार डिम्पी के निधन से जहां व्यापारियों में शोक की लहर बन गयी थी। वहीं धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में ऊर्जा का संचार होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से शिवालिक नगर व्यापार मण्डल को गति मिलेगी। युवा धर्मेन्द्र विश्नोई कर्मठ व ईमानदार व्यापारी हैं। संगठन को चलाने के लिए अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी धर्मेन्द्र विश्नोई लगातार जरूरतमंदों की सेवा में सहयोग करते रहे हैं। आशा है कि व्यापार मण्डल को नई ऊंचाईयां प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील कुमार डिम्पी के निधन का दुख सभी व्यापारियों को है। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि शिवालिक नगर व्यापार मण्डल को आदर्श व्यापारी संगठन के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी के सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल की एकता को बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से अवश्य ही शिवालिक नगर व्यापार मण्डल व्यापारियों के संघर्ष की लड़ाई लड़ेगा। बैठक के दौरान सभी व्यापारियों ने दिवंगत सुनील शर्मा डिम्पी को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई को शुभकामनाएं देने वालों में संरक्षक शंकर लाल चैधरी, प्रदीप चैहान, रविकांत गुप्ता, राजीव जैन, हरिओम चैहान, तौकीर, रमेश शर्मा, प्रमोद अरोड़ा, डा.नमन, महामंत्री-राजीव चैहान, देवेंद्र चैहान, राम राज चैहान, मोहम्मद अंसारी, अमित भट्ट, रतीभान सैनी, राजेश चैधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-हिमांशु अहलावत, आशीष रस्तोगी, सुनील चैधरी, उपाध्यक्ष-विकास बाली, शिव नरेश शर्मा, अवधेश, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, सचिव-विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह बग्गा, महेश चैहान, राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष-इंद्रजीत सिंह, सह कोषाध्यक्ष-धन्नाराम, मीडिया प्रभारी-अमित चांदना, प्रभात तिवारी, पंकज बाटला, मंत्री-आशीष पवार, संदीप शुक्ला, नरेश पाल, राजीव कुमार, आशीष पाठक, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, विजय चावला, संगठन मंत्री-समीर विश्वकर्मा, मनोज चैहान, विजय चैधरी, अमरदीप (काका), चंद्रशेखर, राव जुनैद, जौहर तारिक जमाल आदि शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button