उत्तराखंडहरिद्वार

करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक, दीर्घायु की कामना

 

हरिद्वार। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से मायापुर स्थित अमरापुर घाट पर मां गंगा का विधिवत पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से करन माहरा के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि करन माहरा एक संघर्षशील, कर्मठ और जनभावनाओं से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि करन माहरा को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और जनता की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरुण व्यास, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, याज्ञिक वर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, बीएस तेजियान, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र श्रमिक, करन सिंह राणा, यश शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, मनीष गुप्ता, अरुण चौहान, यूथ कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, सतेंद्र वर्मा, आशीष पंवार, गोविंद पाण्डेय, अयान सैफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button