अखाड़ा परिषदउत्तराखंड

उल्लास और उमंग का पर्व है दीपावली: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

रामानंद इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना रोशनी का पर्व दीपावली

शिक्षक, कमर्चारी और छात्र-छात्राओं को भेंट किए उपहार

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड फार्मेसी में रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधि-विधान से भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। कॉलेज प्रांगण में दीये जलाकर दीपावली की खुशियां बांटी गई। कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दीपावली की बधाई, शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए।


कॉलेज में धनतेरस पर मोहन चंद पांडेय ने विधि विधान से पूजा कराई। इस अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने सभी देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को मिलजुल कर दीपावली पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए।

डायरेक्टर वैभव शर्मा ने कहा कि दीपावली उत्साह और उमंग का पर्व है। एकता और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली में दीपों की चमक से अमावस्या की काली रात भी जगमगा उठती है। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को दीपावली का पर्व सार्थक करता है।

इस मौके पर आरए शर्मा, डॉ मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, सचिन विश्नोई कुसुम, मनोज , प्रियंका, शिल्पा, अश्वनी, नवीन, साक्षी, बबीता, अंकित, अमित, हिमानी, हिमांशु, कविता, कोमल, कृति, रक्षिता, रोहित, विवेक, हर्षिल, संदीप, संगीता, शिव, श्वेता, दिव्या, नैना, मंजीत, आसिफ, अनुराधा, कनिष्का, प्रज्वल, रेणुका, शगुन, विश्वजीत, मोनिका, पवन, निशि, संजय, सौरभ, शिखा, रबिता, शिवांगी, क्षितिज, दीपक, सरगम,, तुबा, प्रज्ञा, विवेक, सुशील आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button