उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी रोड पर निर्माणाधीन पुल का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से वैली ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जो जल्द ही संचालित होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और इसे अगले 2 से 3 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलास यात्रा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button