हरिद्वार

भाजपा पार्षद अर्जुन चौहान का निधन, शोक की लहर


हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड नम्बर 59 हरिलोक के पार्षद अर्जुन सिंह चौहान का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पार्षद और राजीनीतिक, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर अर्जुन सिंह चौहान के निधन की दुख भरी खबरें देख हर कोई हैरान है।
अर्जुन सिंह चौहान भाजपा से जुड़े रहे। उसके बाद उन्होंने निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद कांग्रेस समर्थित रहे। बाद में शहरी विकास मंत्री ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। कुशल व्यवहार के धनी अर्जुन सिंह चौहान का अचानक यूं चले जाना, हर किसी को बड़ा दुःख पहुंचा रहा है। बीते अप्रैल माह में उनकी अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां वह कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। कुछ दिन उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसका जिक्र बाकायदा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर किया था। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही हरिद्वार में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर अनिता शर्मा, विधायक आदेश चौहान, समस्त पार्षद और कई पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button