विधवा महिलाओं को कल्याणकारी ट्रस्ट ने बांटा राशन

हरिद्वार। वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट ने ग्राम गढ़मीरपुर क्षेत्र में विधवा महिलाओं को कच्चा राशन वितरित किया। ट्रस्ट की ओर से पहले क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है।
वैदिक सनातन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अनिल ज्योतिषचार्य ने बताया कि गढ़मीरपुर गांव में पहले सर्वे किया गया। उसके बाद सर्वे के आधार पर 60 विधवा महिलाओं कच्चा राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से लगातार जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। खासकर दो जून की रोटी के संकट से जूझने वाले लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास निरंतर चल रहा है। कोरोना काल में एक दूसरे के सहयोग से ही इस बीमारी से जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के सदस्य मिलकर इस संकट में लोगों की मदद के लिए लगातार अभियान चलाते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. उज्ज्वल, विपिन रस्तौगी, नरेश कुमार कर्णवाल, मास्टर दलीप, भगवानदास, चौधरी विकास आदि शामिल रहे।