हरिद्वार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से लिया आशीर्वाद:देखे वीडियो

हरिद्वार दौरे के दौरान पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे कैबिनेट मंत्री

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सेवा कार्य अनुकरणीय : गणेश जोशी

जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करेंगे : श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज

हरिद्वार। हरिद्वार दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचकर अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रीमहंत को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया। श्री महंत रविन्द्रपुरी महाराज ने भी कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अखाड़े में पहुंचने पर मां गंगा की प्रतिमा और मां मनसा देवी की चुन्नी ओढ़ाकर स्वागत किया जबकि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शॉल ओढ़ाकर और पुष्प कुछ देकर श्रीमहंत को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज द्वारा लॉकडाउन और वर्तमान में चल रही सेवा की प्रशंसा की। गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज कोरोना काल में फिर से संकट मोचन की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन में जिस तरह लाखों लोगों को भोजन कराया। केंद्र और राज्य सरकार की सहायता की और अब फिर से सरकार के साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आ गए हैं, उनके यह सभी कार्य हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जल्दी ही इस महामारी से देश जीतेगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी कोरोना काल में सरकार के साथ फिर से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जरूरतमंद लोगों की पूरी सहायता की जाएगी। कहा कि शीघ्र ही जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था शुरू की जायेगी। निशुल्क दो एम्बुलेंस का संचालन भी शीघ्र ही शुरू होने वाला है। कहा कि अगर आइसोलेशन वार्ड बनाने की आवश्यकता पड़ी तो अखाड़े के जो भी कॉलेज हैं उन्हें देने के लिए तैयार हैं।श्री महंत रामरतन गिरि, सीओ सिटी,अभिषेक गौड़,आदि मौजूद थे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button