उत्तराखंड

बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर: मंत्री मदन कौशिक

 

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राज्य एवं जनपद स्तर पर मौसम और बारिश की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात फील्ड टीमें सतर्क हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं।

श्री कौशिक ने कहा कि नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील सड़क मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने तथा किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं बरसाती गदेरों के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेशवासियों की सुरक्षा है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button