उत्तराखंडहरिद्वार

महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, प्रेरणा शर्मा बनीं अध्यक्ष

कनखल। महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज कनखल में छात्रसंघ चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर मुकाबला महज एक वोट के अंतर से तय हुआ। एमए पॉलिटिकल साइंस की छात्रा प्रेरणा शर्मा ने 55 मत हासिल कर अनुजिता को 54 मतों पर रोकते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थक छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कॉलेज में कुल 251 छात्राएं मतदाता थीं। इनमें से 109 छात्राओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत करीब 44 रहा, जबकि तीन मत नोटा के पक्ष में पड़े। उपाध्यक्ष पद पर कोमल ने 54 मत प्राप्त कर जिया को 53 मतों से पीछे छोड़ा। संयुक्त सचिव पद पर सलोनी को 58 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रेरणा सिंह को 48 मत प्राप्त हुए।

सचिव पद पर नेहा, कोषाध्यक्ष पद पर साक्षी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रिया सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

सचिव पेरेंट गवर्निंग बॉडी डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और जिम्मेदारियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी छात्राओं की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय से काम करें। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी केवल पद संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं के हितों के लिए सक्रियता से काम करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शैलजा और मोनिका शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. राखी सिंह और डॉ. यास्मीन अमीर की देखरेख में मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button