
नगर निगम में व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने की उम्मीद, महाजन भवन में जुटे व्यापारी
हरिद्वार। नगर निगम में नामित पार्षद बनाए जाने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा के स्वागत में उत्तरी हरिद्वार के महाजन भवन में व्यापारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि संदीप शर्मा के नगर निगम में पहुंचने से व्यापारी समाज को अपनी समस्याएं सदन तक पहुंचाने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। इस दौरान व्यापारियों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं और व्यापारी हितों को प्राथमिकता के साथ उठाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद मिश्रा ने किया।
वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि संदीप शर्मा लंबे समय से व्यापारी समाज के बीच सक्रिय रहकर उनके हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। नामित पार्षद के रूप में उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। उम्मीद है कि वह व्यापारियों और आमजन की समस्याओं को नगर निगम के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि संदीप शर्मा लंबे समय से व्यापारियों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं। नामित पार्षद के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से व्यापारी हितों को नगर निगम में मजबूती से रखने का अवसर मिलेगा।
तीर्थ पुरोहित पंकज शर्मा और भोमेश श्रीकुंज ने कहा कि संदीप शर्मा का व्यापारी समाज से सीधा जुड़ाव है। उन्हें नगर निगम में जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
विदित शर्मा और विकल राठी ने कहा कि संदीप शर्मा के नामित पार्षद बनने से व्यापारियों में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे बाजारों की व्यवस्थाओं, सफाई, पार्किंग और अन्य स्थानीय समस्याओं को निगम के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।
ठाकुर वीरेंद्र सिंह और तुषार कपिल ने कहा कि व्यापारी समाज को अपने बीच का प्रतिनिधि मिलने से उसकी आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने संदीप शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंकज शर्मा, भोमेश श्रीकुंज, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, सन्नी राणा विदित शर्मा, विकल राठी, तुषार कपिल, सुमित शर्मा, चेतन देव और,संजय मखीजा चंद दत्त, विशाल शर्मा, दीप अधिकारी, अमित राणा, विजय उप्रेती रवि प्रभारी, विओम उपाधाय, अर्जुन शर्मा, केशव नागपाल, संजय पाल, दीपांशु विद्यार्थी, आदित्य यादव, आदित्य गौड़ विक्की प्रजापति राघव ठाकुर सूरज, लक्ष्मी त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, गौरव भारद्वाज, निशाकान्त शुक्ला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


