
हरिद्वार। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत दर्ज करने पर उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। भाजयुमो नेता अर्श नैय्यर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पार्टी की जीत पर हर्ष खुशी मनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की विजय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसका परिणाम चुनावी जीत के रूप में सामने आया है।
वहीं भाजयुमो नेता अर्श नैय्यर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की मजबूत रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश के हर कोने में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।
इस अवसर पर अर्श नैय्यर, रुद्र वालिया, पार्थ मोदी, सक्षम बब्बर, कृष्णा गुजराल, तेजस गर्ग, देव मल, विशाल भारद्वाज, रमन ठाकुर, आर्यन्त जैन, दीपक गोस्वामी, सोनू, गगन राजदेव, विमल त्यागी, आलोक शर्मा, नीरज वर्मा, संतोष कुमार, हैरिब, शिव दत्त शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



