उत्तराखंडहरिद्वार

श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कु.शैलजा ने ब्रह्मलीन स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

 

*गौ गंगा ओर सर्व समाज को समर्पित था ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज का समूचा जीवन:कु.शैलजा

हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम, भीमगोड़ा पहुंचकर ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज एवं महंत जयानंद महाराज ने कु शैलजा,गणेश गोदियाल एवं यशपाल आर्य एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें रुद्राक्ष माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर और आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में कुमारी शैलजा ने ब्रह्मलीन स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज का सर्व समाज के प्रति गहरा जुड़ाव था। उन्होंने जीवनभर गौ, गंगा और गीता की सेवा करते हुए समाज को गौ माता की सेवा का संदेश दिया। वे गौ सेवा के सच्चे उपासक थे और उनके जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ एवं संस्कारित समाज के निर्माण पर भी जोर दिया।

वहीं, आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी प्रणवानंद महाराज एवं महंत जयानंद महाराज ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव का आशीर्वाद सर्व समाज को प्राप्त था। उन्होंने अपने जीवन में मानव कल्याण और गौ सेवा का मार्ग दिखाते हुए समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान की।

इस दौरान रविश भटीजा, शिवम गिरि आश्रम में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और सभी ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button