उत्तराखंडहरिद्वार

महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल

*राजीव कुमार*

हरिद्वार,महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर कुमारी दीक्षा और रानी राणा रहीं। स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ कॉलेज की पेरेंट्स गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, प्राचार्य डॉ. गीता जोशी, डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा तथा महिला इंटर कॉलेज की प्राचार्य रेखा पुरोहित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक शास्त्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन बच्चों के शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए स्पोर्ट्स मीट जैसी गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य है।

पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता

स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसकी कोऑर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी गुप्ता और डॉ. शैलजा रहीं। प्रतियोगिता में आकृति गुप्ता ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

दूसरे दिन ‘श्री मूलचंद शास्त्री स्मृति कप 2026’

दूसरे दिन ‘श्री मूलचंद शास्त्री स्मृति कप 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें दो टीमें बनाई गईं— ‘मिताली राज 11’ (कप्तान सिमरन) और ‘हरमनप्रीत कौर 11’ (कप्तान चेतना)। प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर सावन लखेरा और श्री गजेंद्र रहे। रामगोपाल अंपायर, जबकि इंद्रपाल और महावीर ग्राउंड्स मैन रहे। मुकाबले में ‘मिताली राज 11’ विजेता रही और कप्तान सिमरन को ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया।

तीसरे दिन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं

तीसरे दिन 100 मीटर रेस आयोजित की गई, जिसकी कोऑर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी गुप्ता और मोनिका रहीं। इसमें सिमरन प्रथम, विशाखा द्वितीय और स्वाती तृतीय स्थान पर रहीं।

रिले रेस की कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलजा और डॉ. मानसी हंस रहीं। विजेता टीम में सुनेगा, प्रिया, अनुजिता और अन्नया शामिल रहीं।

शॉट पुट प्रतियोगिता में, जिसकी कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुराधा पांडे और डॉ. मानसी हंस रहीं, प्रिया ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय और मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद प्रतियोगिता की कोऑर्डिनेटर डॉ. रूपाली गुप्ता और सविता रहीं। इसमें अनुष्का प्रथम, सुनेहा द्वितीय और मंजू तृतीय स्थान पर रहीं।

योग प्रतियोगिता की कोऑर्डिनेटर डॉ. रिंकू बतरनी और एकता अरोड़ा रहीं। इसमें टीम ए विजयी रही, जिसमें चेतना, प्रिया, पूजा, आकृति और अनुजिता शामिल रहीं।

रस्साकशी प्रतियोगिता की कोऑर्डिनेटर डॉ. रूपाली गुप्ता और रिद्धि रहीं। इस प्रतियोगिता में अंशु, शिवानी, आकृति, अनु, अलीशा, विशाखा, छवि, सारिका, सोनिका, सलोनी, कोमल, दीपा, अनीशा, रेणुका, मंजू, अंजू और अंशिका विजयी रहीं।

इस तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दौरान डॉ. श्वेता शरण और डॉ. सपना ने सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान व्यवस्था का सफल संचालन किया। समापन अवसर पर सभी विजेताओं को महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button