उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar news अवश्य सफल होगी चंद्रयान 3 की लैंडिंग: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Haridwar news
Haridwar news

चंद्रयान की सफलता के लिए मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया अनुष्ठान

 

Haridwar news पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की ओर से किए जा रहे विशेष अनुष्ठान का समापन हो गया अनुष्ठान 16 जुलाई से प्रारंभ किया गया था जो लगातार चल रहा था और आज बुधवार को संपन्न हुआ है। हवन यज्ञ कर मंत्रोंच्चारण के साथ आहुति दी। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए भी कामना की कि वह देश को विकास की राह पर लेकर हमेशा आगे बढ़े।

Haridwar news इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि करीब चार साल बाद आज फिर पूरे भारत के लिए ऐसा खुशी का मौका है, जब इसरो अपना अधूरा काम पूरा करने जा रहा है। चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंचेगा और लैंडिंग के बाद ही लैंडर और रोवर चांद के एक दिन यानी धरती के 14 दिन के लिए एक्टिवेट हो जाएंगे। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिले इसी कामना के साथ विशेष तौर पर यज्ञ कर चंद्रयान की सफलता के लिए कामना की गई है।

Haridwar news उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम अवश्य सफल होगा। कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं, वे ही हमें सफलता देंगे, जो भारत के लिए यह गर्व की बात है।भारत माता मंदिर के महंत एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े प्रयासों से इसरो के वैज्ञानिकों ने फिर से चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की थी। अब वह समय दूर नहीं है जब चंद्रयान लैंडिंग में सफलता मिलेगी। देश और दुनिया में भारत की अलग ही पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद इसरो के वैज्ञानिकों के साथ है। उन्हें इसमें सफलता मिलकर रहेगी।यज्ञ में

राजपुरी,रतन गिरी,अमित गिरी,रामसेवक गिरी,जगदीशानंद गिरी,स्वामी जीवन गिरी,लोकेश भारती,राघवेंद्र गिरी,सुमित गिरी,अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा,टीना टुटेजा,प्रतीक सूरी आदि शामिल रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button