lakshyaharidwarSend an emailOctober 31, 2022Last Updated: October 31, 2022
0 859 1 minute read
सुखों की जननी है श्रीमद्भागवत कथाः महंत रविपुरी प्राचीन हनुमान मंदिर घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ कथा शुभारंभ पर हरकी पैड़ी से हनुमान घाट तक निकली कलश यात्रा हरिद्वार। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का सोमवार का मंगल कलश यात्रा निकालने के बाद शुभारंभ किया गया। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने हरकी पैड़ी पर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हनुमान घाट तक कलश यात्रा निकाली गई।
श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से हर व्यथा दूर होती है। पूरे मनोयोग और अंत: करण से भगवान को याद कर और उनका ध्यान लगाने वालों को जीवन में कभी भी निराश नहीं होना पड़ता है। सच्ची भक्ति पर परमात्मा की कृपा होती है। कथा सुनने से भक्तों का कल्याण होता है। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुखों की जननी है। इसके श्रवण से सारे दुख समाप्त हो जाते हैं। जीवन में यदि परम सुख को प्राप्त करना है तो नित्य भागवत का श्रवण करना चाहिए। कथा कलियुग में मोक्ष प्राप्ति का साधन है। भागवत कथा सभी को सुननी चाहिए। कथा सुनने सभी के कष्टों का निवारण होता है।