उत्तराखंडहरिद्वार

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय का शॉल और बुके देकर स्वागत कर गंगाजली और मां गंगा मैया जी की प्रतिमा भेंट की। वही अखाड़ा के श्री महंतो ने माला पहनाकर किया स्वागत।


इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने भारी उद्योग मंत्री से उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का विकास करने के लिये जायदा से जायदा उद्योग लगाने की बात कही, जिससे लोगो पहाड़ में रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा।
उद्योग लगने से उत्तराखंड में विकास के साथ-साथ शिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याएं दूर होगी।इस पर मंत्री ने सहमति जताई। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय को उत्तराखंड का दौरा कराकर यहां की मूलभूत समस्याओं से रूबरू कराया जायेगा। स्वागत कार्यक्रम में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रामरतन गिरि, श्री महंत केशव पुरी, श्री महंत शिव वन, श्री महंत दिनेश गिरि, श्री महंत नरेश गिरि, श्री महंत सुखदेव पुरी, उप महंत राजगिरि,राकेश गिरि,रघुवन,सतीश वन,आशुतोष पुरी जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,पंकज सहगल, ओम प्रकाश जमदग्नि,अनिल अरोड़ा,डॉक्टर विशाल गर्ग, एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा,मनोज मंत्री , हेमंत टुटेजा,टीना,सुंदर राठौर ,सतीश कुमार,मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button