हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास महाराज ने कहा कि महादेव की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दौरान होने वाली आराधना से भगवान भोलेनाथ बेहद प्रसन्न होते हैं।
महाशिवरात्रि पर्व पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर एवं नीलेश्वर महादेव मंदिर मैं जलाभिषेक कर विश्व कल्याण और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं की सकुशल वापसी के लिए विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर की जाने वाली भगवान भोलेनाथ की आराधना विशेष फलदाई होती है।
इससे समस्त भक्तों की संपूर्ण इच्छा पूर्ण होती है। महंत दामोदर दास ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व भगवान शंकर की आराधना का पर्व है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है। इस दिन विधि विधान के साथ भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।