

हरिद्वार।जी टीवी पर डांस प्रोग्राम डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में अंडर 15 में जगह बनाने वाले मुखियागली भूपतवाला हरिद्वार के अथर्व अग्रवाल व उनके डांस मास्टर आलोक गिरी का सेवादल हरिद्वार के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
नितिन यादव यदुवंशी ने कहा अथर्व ने अपने डांस से हरिद्वार का नाम रोशन कर रहा है। टीवी में डांस के शो में अथर्व के d द्वारा एक से बढकर एक मूव से प्रोग्राम के जज व दर्शको को अपने डांस का कायल बना रहा है। अथर्व का डांस देखकर जज अपनी कुर्सी छोड़ कर खड़े हो कर प्रफोमस की तारीफ करते है।
नितिन यादव यदुवंशी ने कहा अथर्व के डांस के प्रति प्रेम व लगन को देखकर लगता है। अथर्व डांस का यह शो जीतेगा और हमारे शहर हरिद्वार का डांस से भी देश भर में रोशन करेगा।
सम्मानित करने वालो में करण सिंह राणा, विशाल निषाद, कन्हिया सैनी, राहुल माझी,तरुण सैनी, रोहित, ऋषभ, दीपक ,विजय पाल आदि ने जोरदार स्वागत किया।