उत्तराखंडहरिद्वार

हमारे देश का गौरव का प्रतीक है तिरंगा: महंत ललितानंद गिरी

संतों और भक्तों को वितरित किए तिरंगे, निकाली गई तिरंगा यात्रा

जगदीश आश्रम में धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा अभियान कार्यक्रम

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित जगदीश आश्रम में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा अभियान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकालते हुए लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। संतों एवं भक्तों को तिरंगे वितरित किए गए।


पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत ललितानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। संतों के साथ ही श्रद्धालु भक्तों को तिरंगा वितरित किया गया। इस अवसर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, यह हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी का कर्तव्य बनता है कि वे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि हमारे क्रांतिकारी महापुरुषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर बलिदान दिया है जिसे हम भूल नहीं सकते हैं। स्वामी जगदीश महाराज ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शानदार सफलता के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। तिरंगा प्रतीक है, जो पूरे देश को एकबद्ध करता है। साध्वी बालबृती ने कहा कि हर घर तिरंगा’ से राष्ट्रभक्ति की भावना अब और अधिक प्रबल होगी। सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत बनाएं। इस मौके पर जगदीशानन्द, साध्वी बाल बृति, साध्वी गीता योगी, साध्वी सुनीता माता, प्रवीण शर्मा, आलोक यादव, सतीश जोशी, राहुल शुक्ला, कृष्णा, केशव महाराज, किशन वर्मा आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button