अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

गंगा भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की पहचान: श्रीमहंत रविंद्रपुरी



पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंची पवित्र जल कलश यात्रा

1100 लीटर का विशाल कलश यात्रा को श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया रवाना

वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए मंशेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

संदीप शर्मा

हरिद्वार। श्रीगंगोत्री धाम से पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के लिए रवाना हुई पवित्र जल कलश यात्रा शनिवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मां मनसा देवी चरण में पहुंची। अखिल भारतीय खड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कलश यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस कलश के जल से 27 नवंबर को पशुपति नाथ मंदिर में जलाभिषेक होगा।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की पहचान है। गंगोत्री धाम से ले जाए जाने वाले पवित्र गंगा जल से नेपाल स्थित पशुपति नाथ मंदिर में पूरे साल भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। श्रीमहंत रविद्रपुरी ने बताया कि कलश यात्रा मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू नेपाल पहुंचेगी। कहा कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा से ही मित्रता का संबंध रहा है। यह कलश यात्रा विश्व के कल्याण के साथ साथ भारत एवं नेपाल के मध्य मैत्री संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए परंपरागत रूप से निकाली जाती है। शास्त्रों में वर्णित है की गंगाजल को शिवालय में अर्पित करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


श्री गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने बताया कि सदियों से चली आ रही यह यात्रा बीच में किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी। यात्रा 2023 वी ऐतिहासिक यात्रा है।साहित्यिक और पुरातात्विक साक्ष्य मिलने के बाद सभी प्रमाण नेपाल सकार को मुहैया कराए गए। इसके बाद 15 साल बाद यात्रा फिर से शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को कलश यात्रा नेपाल पहुंचेगी इसके बाद पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

 

स्वागत करने वालों में महंत रविपुरी, मुख्तियार रघुवन, एसएम जेएन पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य आरके शर्मा, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा, महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग,भोला शर्मा,राकेश गोयल, प्रतिक सूरी, सुंदर राठौर आदि मौजूद रहे।



…………………….
वर्ल्ड कप में जीत की कामना के लिए किया दुग्धाभिषेक
वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित मंशेश्वर महादेव का विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हुए दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में निश्चित ही भारत को जीत मिलेगी। इसके लिए विशेष रूप से श्री मंशेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई है। संत समाज का आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम के साथ है। वर्ल्ड कप में भारत की टीम सफलता प्राप्त करते हुए वर्ल्ड कप अवश्य जीतेगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button