उत्तराखंडहरिद्वार

तिरंगा हमारी आन-बान-शान है: महंत रविपुरी

प्राचीन हनुमान घाट पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह और महंत रविपुरी ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा फहराया

प्राचीन हनुमान मंदिर में लगाए राष्ट्रीय ध्वज, भक्तों की वितरित किए तिरंगे

हरिद्वार। प्राचीन हनुमान मंदिर में महंत रविपुरी के सानिध्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह किया और मंदिर में तिरंगे लगाने के साथ ही भक्तों को तिरंगे वितरित किए गए। महंत रविपुरी ने सभी से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगे अवश्य लगाने की अपील की गई।


इस अवसर पर महंत रविपुरी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का गौरव का प्रतीक है। हमारी आन-बान-शान है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरा देश उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश शक्तिशाली कैसे बने और विश्व के मानचित्र पर हम विश्वगुरू बनकर उभरे यह इस लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। कहा कि हमारे क्रांतिकारी महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर बलिदान दिया है, जिसे हम भूल नहीं सकते है। कहा कि क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया है। देश फिर से शक्तिशाली बनकर उभरे इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा गाइडलाइंस के साथ फहराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button