
विजय संकल्प यात्रा का रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीती रात भव्य स्वागत किया गया। शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से किए गये प्रतिभाग से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक काफी प्रसन्न नजर आए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो नरेंद्र मोदी जी जैसे कुशल नेता के नेतृत्व में हमें कार्य करने का सौभाग्य मिला है उन्होंने कहा कि एक समय था जब विदेश दौरों के समय इतनी खबर आती थी कि प्रधानमंत्री विदेश गये और प्रधानमंत्री वापस आये।

लेकिन आज खबर आती है कि उक्त देश के प्रमुख ने सारे प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी जी की अगवानी हवाई अड्डे पर की। मदन कौशिक जी ने कहा कोरोना की वैक्सीन बना, राफेल को भारत की सेवा का हिस्सा बना, हर योजना को सीधे गरीब के खाते तथा घर तक पहुंचाकर मोदी जी ने एक नया इतिहास रचा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार क्षेत्र की जनता के लिए दिन-रात कार्य करने में जुटी है, और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह इस बात की गारंटी है कि अबकी बार 60 पार।

अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में देश की तस्वीर बदली है धर्म, अध्यात्म व विकास तीनों क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में शिखर को छुआ है। जिस तरह मोदी जी भारत को हर क्षेत्र में महाशक्ति बनाया है, उसी प्रकार उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह विकास ऐसे ही बढ़ता रहे इसके लिए जरूरी है कि आगामी चुनाव में पार्टी के लिए पूरी ताकत कार्यकर्ता झोंक दें। राजीव शर्मा ने अपने क्षेत्र में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों व विशेष रूप से शिवालिक नगर मंडल युवा मोर्चा के सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र विश्नोई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव रौतेला, महामंत्री अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव गुर्जर, सभासद पंकज चौहान, रीना तोमर, बबीता देवी, हरि ओम चौहान, सुमन देवी, पवन शर्मा, सुभाष चौधरी, अजय मलिक, संजीव गुप्ता, रविकांत गुप्ता, अरुण पंडित, साहिब वालिया, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, मंडल मंत्री सोनिया अरोड़ा, अमित भट्ट ,नवीन भट्ट, राजेश बालियान, पुरुषोत्तम भारती, सौरभ सक्सेना, सोनू सैनी, रोहित चौहान, सोनी, सपना शर्मा, कमला, हनी सिंह, प्रकाश, मयंक, शुभम बिष्ट, मनोज बिष्ट, कुनाल आदी कार्यकर्ता पूरे सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे।