उत्तराखंडहरिद्वार

एचआरडीए में नामित सदस्य बनने पर राजीव भट्ट का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत,दी शुभकामनाएं

 

*राजीव भट्ट ने व्यापारी हितों के साथ शहर के विकास को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा,व्यापारियों ने जताई खुशी

हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल हरिद्वार (संबद्ध : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड) के सम्मानित उपाध्यक्ष राजीव भट्ट को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में नामित सदस्य बनाए जाने पर व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि राजीव भट्ट लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियों और व्यापारियों के हितों से जुड़े रहे हैं। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में नामित सदस्य के रूप में उनकी जिम्मेदारी शहर के विकास, व्यापारिक हितों और स्थानीय समस्याओं को प्राधिकरण के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का अवसर प्रदान करेगी। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ शहर के सुनियोजित विकास और व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मिलेगा।

स्वागत कार्यक्रम में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केशवानी, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी विजय शर्मा, प्रदेश सचिव कमल ब्रजवासी, राजन सेठ, केशवेंद्र पालीवाल, अशोक पाराशर, राजेश पुरी, गौरव मेहता, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, जिला उपाध्यक्ष नागेश वर्मा एवं वेद अरोड़ा, संजय अरोड़ा, राजेंद्र जैन, आशीष बंसल, नगर निगम पार्षद हिमांशु गुप्ता सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त शहर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद विनीत जाली, मनोज चौहान, जितेंद्र गुप्ता, सन्नी सक्सेना, युवा अध्यक्ष माधव बेदी, महामंत्री मधु शर्मा,विनीत यादव, मां भागीरथी व्यापार मंडल के महामंत्री स्वर मदान, कोषाध्यक्ष धीरज पच्चभैय्या एवं उपाध्यक्ष मोहन उपाध्याय सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त नामित सदस्य राजीव भट्ट ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास से जुड़ी योजनाओं और निर्णयों में व्यापारी हितों के साथ-साथ हरिद्वार शहर के समग्र हित को भी प्राथमिकता दी जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को संबंधित मंच पर रखने के साथ ही शहर के व्यवस्थित एवं बेहतर विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि राजीव भट्ट को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में नामित सदस्य बनाया जाना व्यापारिक समाज के लिए खुशी का विषय है। व्यापार मंडल को उम्मीद है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं, बाजारों की मूलभूत सुविधाओं, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और शहर के सुनियोजित विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सदैव शहर के विकास और व्यापारी हितों से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने राजीव भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से व्यापारिक संगठनों और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button