

हरिद्वार। शहर का मशहूर सिटी हॉस्पिटल एक करोड़ की धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। अस्पताल के संचालक एसके कपूर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें दिल्ली की एक कंपनी से 1.86 करोड़ रुपए में पैनल कैथलैब मशीन खरीदनी थी।

कंपनी के प्रतिनिधि अशोक कुमार को उन्होंने 1.18 करोड़ का भुगतान किया था। लेकिन कंपनी ने मशीन की डिलीवरी दी। तकाजा करने पर सिर्फ 16 लाख रुपये ही लौटाए गए। आरोप है कि बाकी पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने अशोक कुमार प्रोपराइटर मैट्रिक्स हेल्थ केयर इंडिया निकट कडकडूमा मेट्रो स्टेशन दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।