क्राइमहरिद्वार

पार्टी में चली गोली से आरटीआई कार्यकर्ता की मौत


हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा की पार्टी करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
जानकारी की मुताबिक शुक्रवार की रात आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा दो नाबालिग लड़कियों के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी खुद की लाइसेंसी नाबालिक लड़की खेल रही थी। तभी अचानक से लड़की से गोली चल गई। जिससे गोली पंकज को लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है मि आरटीआई कार्यकर्ता ने अपनी रिवाल्वर नाबालिक लड़की को पकड़ाई हुई थी। हाथ में मैगजीन निकाल कर दे रखी थी। लेकिन एक गोली रिवाल्वर में ही थी। नाबालिग ने जैसी ट्रिगर दबा दबाया उससे गोली पंकज लांबा के गले में लग गई। जिसके तुरंत बाद पंकज के साथ मौजूद दो युवक उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button