
हरिद्वार। सोमवार को सुबह के समय हुई मूसलाधार बारिश से खड़खड़ी स्थित सुखी नदी में पानी बढ़ गया। जिससे नदी के समीप खड़ी कार पानी के तेज बहाव में बह गई।
इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पानी का बहाव बारिश थमने के बाद कम हुआ तो क्रेन लगाकर कार को मुश्किल से बाहर निकाला गया।




