उत्तराखंडव्यापारीहरिद्वार

Haridwar News प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

 

हरिद्वार/राजीव कुमार

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड से संबंध जिला व्यापार मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने आज हरिद्वार के शहर के बाजारों से होते हुए मां गंगा का हर की पौड़ी पर पूजन किया और मां गंगा से इन दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन किए जाने का आशीर्वाद मांगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव नैयर, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल प्रदेश सचिव सुरेश गुलाटी ,कमल बृजवासी प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र ग्रोवर मुकेश भार्गव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त राजेश पुरी और मनोज सिंघल के मनोनयन पर हरिद्वार के व्यापारियों में असीम उत्साह देखा गया और पूरे बाजार में जगह-जगह पर इन व्यापारिक प्रतिनिधियों का जमकर स्वागत किया गया।। गंगा पूजन के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारी यों और शहर व्यापार मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष राजीव पराशर, प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी विजय शर्मा ने कहाकि व्यापारियों ने जो उत्साह और आशीर्वाद आज हमको दिया है उसके लिए हम सब व्यापारियों के कर्जदार हैं और व्यापारियों के हितो के लिए हर संभव संघर्ष, चाहे वह कॉरिडोर की समस्या हो या पोर्ट टैक्सी की समस्या हो या अन्य की समस्याएं जिसे हरिद्वार का व्यापारी झूसता रहता है उनके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा, चाहे इसके लिए किसी भी स्तर पर जाना पड़े। नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री और होटल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, हरिद्वार नगर निगम के प्रथम महापौर मनोज गर्ग, व्यापार मंडल के संरक्षक सुभाष चंद, हर की पौड़ी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में, लक्सर व्यापार मंडल से अतुल गुप्ता के नेतृत्व में , कनखल व्यापार मंडल से अभिषेक के नेतृत्व में , बुड्ढी माता व्यापार मंडल से अर्पित अग्रवाल के नेतृत्व में वहां के समस्त पदाधिकारी,उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, व्यापार मंडल केप्रदेश सचिव राजन सेठ ,रवि ढींगरा, शहर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन शर्मा शहर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक पाराशर युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा , शहर व्यापार मंडल संयोजक राहुल शर्मा, शहर व्यापार मंडल हरिद्वार से संबद्ध विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी गण और सैकड़ो व्यापारी इस दौरान उपस्थित रहे।।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button