शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए लंबी आयु की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव शर्मा नगर पालिका शिवालिक नगर के सभी क्षेत्रों को विकसित कराने का कार्य कर रहे हैं। उनके चेयरमैन बनने के बाद से नगर पालिका अस्तित्व में आई है। जल्दी ही पालिका के सभी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से लैस हो जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन राजीव शर्मा को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत व त्रिकोण नारायण, मंत्री सोनिया अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, सभासद रीना तोमर, धर्मेंद्र विश्नोई, राजेश बालियान, अरुण पंडित, अंशुल शर्मा, अजय अरोड़ा, दीपक नौटियाल, गौरव, भूपेंद्र बिष्ट, सोनू सैनी, पुरुषोत्तम भारती, अश्वनी शर्मा, अमित शर्मा, अमित भट्ट, आशीष रस्तोगी, हिमांशु चौहान, साहिबा शालीमार आदि उपस्थित रहे।