राशिफल

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल 24 दिसंबर 2020

🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️
मेष राशि: इस राशि से 8 वें स्थान वृश्चिक में चंद्रमा के साथ बुध संचार कर रहे हैं। इस बात की आशंका है कि आज आप दिन भर मानसिक उलझन और परेशानी में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं हो सकती हैं और आपको लाभ भी होगा। लव लाइफ की बात करें तो अपने लव पार्टनर को लाइफ पाटनर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का निवेश करने से अभी रुक जाए स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन राशिः काम को बिना समय लगे जल्द से जल्द करें आज परिणाम बेहतर आने की उम्मीद है। आज अगर आप कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो 2 बार सोचें जरूर और सलाह भी लें तब निर्णय लें। गलत फैसला आपकी जिंदगी के लिए गलत साबित हो सकता है।
कर्क राशि: बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि:सर्दी जुकाम की आशंका का है, सेहत का ध्यान रखें। कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे निराश होंगे। यात्रा कर रहे हैं तो सतर्कता बनाए रखें। माता का आशीर्वाद कार्य में सफल बनाएगा। भूमि, भवन से संबंधित काम के लिए दिन अच्छा रहेगा। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा। 
कन्या राशि: आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है यात्राओं में सफलता मिलेगी और मन को खुशी मिलेगी। हालांकि बड़बोलापन आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।  घरेलू खर्च बढ़ेंगे प्रेम संबंध में सुख मिलेगा। अपने साथी के लिए कुछ नया करने का मन करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का सहयोग आपको खुशी देगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी रहेंगी और सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला राशिः परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि: आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

धनु राशि: आज आपको योजना बनाकर काम करना होगा, कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। जल्दबाजी में काम करने से बात बिगड़ सकती है। चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर होने से बचें। सेहत का ध्यान रखना होगा। थकान महसूस करेंगे।
मकर राशिः वर्कप्लेस पर अपनी जिम्मेदारी को समझें और मेहनत करें। क्रोध करने से बचें और काम पर फोकस करें। सीनियर्स का अनुभव आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र की आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके सहयोगी आपका साथ देंगे। विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा करते दिखेंगे, लेकिन इनसे सतर्क रहें। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। आय वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। 
मीन राशि: आपके लिए आज का दिन यात्रा के परिपेक्ष में अच्छा रहेगा लेकिन आपको थकाने वाला साबित होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी दांपत्य जीवन में जीवन साथी को साथ लेकर नए भविष्य के सपने देखेंगे।  कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button