राशिफल

कैसा होगा आपका आज का दिन,जानिए राशिफल 8 जनवरी 2021


🍁🍁🙏🍁🙏🍁🙏🍁
मेष : भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। 

           
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। 

 
मिथुन : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से शंका की स्थिति में खुलकर बात करें।            
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।           

सिंह : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।         
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।             
तुला : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।         
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।              
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। घर में खुशहाली रहेगी।         
मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव।          
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।      
मीन : परिजनों के बीच मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
🍁🙏🍁🙏🍁🙏🍁🙏🍁
📞9837081951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button